सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Premanand Maharaj played Holi showered gulal on devotees

UP: संत प्रेमानंद महाराज ने खेली होली, श्रद्धालुओं पर बरसाया गुलाल; कहा- ये भक्त और भगवान के प्रेम का उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तों पर गुलाल बरसाया, तो आनंद छा गया। इस दौरान संत ने होली का संदेश देते हुए कहा कि ये भक्त और भगवान के प्रेम का उत्सव है।
 

Saint Premanand Maharaj played Holi showered gulal on devotees
संत प्रेमानंद महाराज ने खेली होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन में होली पर श्री राधा हित केली कुंज आश्रम में भक्ति और रंगों का अनोखे संगम में हर कोई डूबता हुआ दिखाई दिया। चहुंओर उड़ता हुआ गुलाल और गूंजता राधा नाम वातावरण को पवित्र और हर किसी की दिल में नाम जप की अलख जगा रहा था। संत प्रेमानंद महाराज ने जैसे ही श्रद्धालुओं पर गुलाल डाला तो वह खुशी में झूमने लगे।
Trending Videos


संत प्रेमानंद महाराज से होली खेलने के रात से उनके आश्रम के बाहर लोगों पहुंचना शुरू कर दिया था। जैसे ही महाराज जी ने रंगों की वर्षा की श्रद्धालुओं ने इसे ईश्वरीय कृपा मानते हुए खुद को धन्य महसूस किया। भक्तों का कहना था कि यह उनके लिए केवल रंगों का उत्सव नहीं था, बल्कि ऐसा लगा मानो उन्होंने स्वयं भगवान से होली खेली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज जी ने अपने प्रवचन में प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के प्रेम का उत्सव है। जब हम निष्काम भाव से भक्ति में लीन होते हैं तो स्वयं राधा-कृष्ण हमारे साथ होली खेलते हैं। गुलाल और भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु नृत्य और कीर्तन में लीन हो गए। पूरा वातावरण 'राधे-राधे' और 'बांके बिहारी लाल की जय' के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed