सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Boat Services to Begin in Vrindavan Today

वृंदावन में फिर चलेगी नावें: 23 दिन बाद प्रशासन और नाविकों में हुआ समझौता, घाटों पर बहाल होगा नौकायन

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में 23 दिन बाद प्रशासन और नाविकों के बीच सहमति बनने के बाद घाटों पर नावों का संचालन फिर से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सुरक्षा मानकों के साथ श्रद्धालुओं के लिए नौकायन बहाल किया जाएगा।
 

Boat Services to Begin in Vrindavan Today
केसी घाट पर नाव में बैठकर घाटों को निरीक्षण करते हुए अधिकारीगण।
विज्ञापन

विस्तार

 जिला प्रशासन और नाविकों के बीच रविवार को सहमति बन गई है। केसी घाट पर नगर निगम द्वारा लगाए शिविर में नाविकों ने 60 नावों के रजिस्ट्रेशन कराए। डीएम ने एसएसपी के साथ नाविकों को रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने पर प्रपत्र वितरित किए। सोमवार से नगर के सभी घाटों पर नाव एवं मोटरबोट का संचालन शुरू हो जाएगा। डीएम सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार अधीनस्थों के साथ रविवार दोपहर को केसी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने नाविकों से उनकी समस्याएं सुनी और उनका जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर नाविकों ने आंदोलन स्थगित कर सोमवार से नावों के संचालन शुरू करने की बात कही। प्रशासन और नाविकों के बीच सहमति बनने के बाद नाविक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आगे आए।
Trending Videos

नगर निगम द्वारा केसी घाट पर किए शिविर लगाकर किए जा रहे नावों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढी। पहले दिन 60 नाविकों ने नाव एवं मोटर बोट के रजिस्ट्रेशन कराए। नाव का 500 रुपये और मोटर बोट का 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया गया। इसके अलावा 79 नाविकों ने रजिस्ट्रेशन फार्म जमा किए। डीएम ने एसएसपी, एडीएम डॅाक्टर पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ पीपी सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के साथ मोटर बोट से घाटों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा। वृंदावन के घाटों पर 23 दिन के बाद नावों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग पांच से सात हजार श्रद्धालु यमुना के घाटों का नजारा देखने और नौकायन करने आता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाविक बलवीर निषाद ने कहा कि प्रशासन और नाविकों के बीच सहमति बन गई है। नावों का रजिस्ट्रेशन शुल्क मांग के अनुसार घटा दिया गया। नाविकों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराना शुरु कर दिया है। चार मई से नावों क संचालन शुरु कर दिया जाएगा।

 

डीएम सीपी सिंह ने बताया कि यहां भगवान कृष्ण की नगरी में आस्था लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हम सभी जिम्मेदारी है। इसे मानते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम करते हुए नाव का संचालन किया जाएगा। लाइफ सेफ्टी जैकेट पहनकर ही श्रद्धालु नाव में बैंठेंगे। 15 से ज्यादा यात्री नाव में नहीं बैठेंगे। सुरक्षा मानकों के अनुसार ही नाव का संचालन किया जाएगा।

 

एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। रिवर पुलिस चौकी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही रिवर पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का पालन करते हुए और मानकों के अनुरूप नाव का संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed