सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Seeing the groom drunk... the bride declared, "I will not go to my in-laws' house."

Mathura News: दूल्हे को नशे में देख...दुल्हन बोली- मैं ससुराल नहीं जाऊंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seeing the groom drunk... the bride declared, "I will not go to my in-laws' house."
विज्ञापन
कोसीकलां। शेरगढ़ रोड पर दूल्हे को लड़खड़ाता देखकर दुल्हन का पारा चढ़ गया। नशेड़ी दूल्हे से शादी से इनकार करने पर हंगामा हो गया। वधू पक्ष ने दूल्हा पक्ष को बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायतों का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक कोई फैसला नहीं हो सका था।
Trending Videos

गांव में राजस्थान के कुम्हेर क्षेत्र के गांव से बुधवार की शाम को बारात आई थी। एक मैरिज होम में शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी पूरी हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह वर-वधू को विदाई कराने के लिए गांव ले जाया गया। इस दौरान जब दुल्हा रस्म अदायगी के लिए दुल्हन के घर पहुंचा तो वह नशे में डगमगा रहा था। दूल्हे की हालत को देख वहां मौजूद दुल्हन को शक हुआ और अपने परिजनों को बताया। नशे की हालत में दूल्हे को देखकर वहां हंगामा होने लगा। दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया। हंगामा होते देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों में हंगामे के बाद पंचायतों का दौर शुरू हो गया। जो देर शाम तक चलता रहा। पूरा मामला सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed