फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shilpa Shetty visited the Banke Bihari Temple to offer prayers to Thakurji

Mathura: शिल्पा शेट्टी ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, दो महीने में दूसरी बार लगाई ठाकुरजी के दरबार में हाजिरी

Sat, 15 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 02:14 AM IST
सार

बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। अभिनेत्री ने ठाकुरजी के दर्शन कर प्रार्थना की और इत्र सेवा भी की। इस दाैरान भारी पुलिस बल माैजूद रहा।

विज्ञापन
Shilpa Shetty visited the Banke Bihari Temple to offer prayers to Thakurji
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं सिने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन के ठा. श्रीबांकेबिहारी महाराज के दरबार में सुबह मशहूर गीतकार शंकर साहनी और शाम को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाजिरी लगाई। दोनों ही कलाकारों ने ठाकुरजी को अंगवस्त्र और फूल-प्रसादी भेंट की। दो महीने के अंतराल में आज दूसरी बार आईं शिल्पा शेट्टी ने इत्र सेवा भी की।
विज्ञापन


सनातन एकता पदयात्रा में शामिल होने आईं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार शाम को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंची। उनके मंदिर में आने की सूचना पर मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम कर दिए थे। काफी समय पहले हटाए गए वीआईपी कटघरे को मंदिर में दोबारा लगाया गया।
विज्ञापन


सीओ सदर संदीप सिंह के साथ दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री ने ठाकुरजी से प्रार्थना की और इत्र सेवा की। सेवायत ने उन्हें प्रसादी पटुका भेंट की। ऋतेश्वर महाराज से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व सुबह गीतकार शंकर साहनी ने भी बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ सीओ सदर संजीव कुमार सिंह और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed