सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Dwarkadhish Adorns White Garments After Applying Sandalwood Paste

Mathura News: श्रीद्वारिकाधीश ने चंदन का लेप लगाकर धारण किए सफेद वस्त्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Shri Dwarkadhish Adorns White Garments After Applying Sandalwood Paste
सफेद वस्त्रों में दर्शन देते ठाकुर द्वारिकाधीश।
विज्ञापन
मथुरा। श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। आराध्य को हल्के सफेद वस्त्र धारण कराकर चंदन सेवा की गई। शीतल व्यंजन निवेदित किए गए। सुबह से ही दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इधर अक्षय तृतीया पर सोना, वाहन आदि खरीदने की परंपरा के चलते बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
Trending Videos

श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया से ठाकुरजी की सेवा में ऋतु के अनुसार बदलाव किए जाते हैं। इस दिन ठाकुरजी के श्रीअंग पर चंदन का लेप किया गया। इससे उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। हल्के एवं ठंडे वस्त्र धारण कराए गए पंखा भी लगाया गया। ठाकुरजी को शीतल पदार्थों में सत्तू, शरबत और शीतल जल अर्पित किया गया। मंदिर में सजावट भी ऋतु के अनुरूप की गई। इधर श्रद्धालुओं ने सुबह यमुनाजी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिरों में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed