सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   teenage girl gang-raped, and FIR filed against two accused

Mathura News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
teenage girl gang-raped, and FIR filed against two accused
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक किशोरी के साथ दो युवकों ने खेत में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की ओर से दो नामजदों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मामला शुक्रवार 6 मार्च की शाम करीब साढ़े 6 बजे का है। पीड़िता अपने 7 वर्षीय भाई के साथ जंगल में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान घात लगाकर बैठे दीपक ने किशोरी को पकड़ लिया। आरोपी दीपक उसे घसीटते हुए एक खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसी दौरान गांव का ही युवक विकास भी वहां पहुंच गया। उसने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने मौके से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके पैर बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण को देख आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों के भागने के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने हाथ खोले और बदहवास स्थिति में घर पहुंची। वारदात के बाद किशोरी बुरी तरह से दहशत में आ गई। अगले दिन शनिवार को किशोरी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। घटना सुनते ही परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे किशोरी को लेकर रविवार को थाने पहुंचे। तहरीर दी। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed