फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Banke Bihari will play Holi with colors made from natural Tesu flowers

प्राकृतिक टेसू के फूलों से बने रंगों से होली खेलेंगे ठाकुर बांकेबिहारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Thakur Banke Bihari will play Holi with colors made from natural Tesu flowers
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज के मंदिरों में होली की अनूठी परंपरा है। इसके अनुरूप ही खास इंतजाम भी किए जाते हैं। होली पर मंदिरों में फूलों से तैयार रंगों की बरसात होगी। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में होली आयोजन के लिए दो सौ किलो टेसू के फूल मंगाए गए हैं। इनसे रंग तैयार होगा। इसके अलावा लगभग पांच सौ किलो सात रंग का गुलाल भी मंगाया जाएगा। इस रंग में केसर, गुलाब जल की महक श्रद्धालुओं को आनंदित कर देगी। ब्रज की होली में टेसू के रंगों का विशिष्ट स्थान है। टेसू के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंग शुद्धता का भी प्रतीक हैं।
विज्ञापन

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में रंगभरनी एकादशी से होली महोत्सव का परंपरागत शुभारंभ होता है। रंग भरनी एकादशी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज अपने निज महल से बाहर जगमोहन में आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं। नगर के मंदिरों में टेसू के फूलों से ही होली खेली जाती है।
विज्ञापन

हरगूलाल की हवेली की ओर से विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में कोलकाता से टेसू, गेंदा, मोंगरा, मारकेट, पीला और सफेद गुलाब सहित करीब एक हजार किलो फूल मंगाए गए हैं। इनमें टेसू के फूल दो सौ किलो हैं। इन फूलों की पंखुड़ियों को पानी में उबालकर, इस पानी को छानकर ड्रम में भर दिया जाता है। इसमें गुलाब जल, चंदन, केसर को मिलाकर सेवायत स्वर्ण-रजत पिचकारियों से भक्तों पर रंग डालते हैं। वहीं अबीर-गुलाल, कुमकुम भी भक्तों पर डाला जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पास हरगूलाल की हवेली के सुपरवाइजर ठाकुर महाराम सिंह ने बताया कि इन टेसू के फूलों को मंदिर प्रांगण में स्थित रसोई में दो बड़ी कड़ाही में पहले उबाला जाता है। इसके बाद इन्हें छानकर दो ड्रमों में मंदिर भेजा दिया जाता है। टेसू के फूलों से बने होली के रंग तैयार कर रंग भरनी एकादशी पर भक्तों पर डाला जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार से मंदिर की रसोई में प्राकृतिक रंग बनाए जाने का काम शुरू होगा और 13 फरवरी की शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अगले दिन 14 फरवरी को रंग भरनी एकादशी पर भक्तों पर टेसू के रंगों के साथ गुलाल की बैछार की जाएगी।
इन मंदिरों में होगा टेसू के फूलों के रंगों का प्रयोग
ठाकुर राधावल्लभ, राधारमण मंदिर, राधास्नेह बिहारी, राधा दामोदर, राधाश्याम सुंदर, जशोदानंदन धाम, राधा गोपीनाथ, मदन मोहन मंदिर, गोदाहरिदेव दिव्य देश आदि मंदिरों में टेसू के फूलों से बने रंगों का प्रयोग किया जाता है।

टेसू के रंग पर चढ़ा महंगाई का रंग
इस बार टेसू के फूलों पर महंगाई का रंग चढ़ा हुआ है। पिछले वर्ष 80 रुपये प्रति किलो के टेसू के फूल इस बार १०० रुपये प्रति किलो के भाव से खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed