{"_id":"69abdb5cbff88a8d8b056dee","slug":"tight-security-ahead-of-cm-yogi-s-vrindavan-visit-banke-bihari-temple-goswamis-put-under-house-arrest-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM योगी का वृंदावन दौरा: अन्नपूर्णा भवन पर पुलिस तैनात, बांके बिहारी मंदिर के गोसाईं किए गए हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी का वृंदावन दौरा: अन्नपूर्णा भवन पर पुलिस तैनात, बांके बिहारी मंदिर के गोसाईं किए गए हाउस अरेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन दौरे से पहले मथुरा मार्ग स्थित अन्नपूर्णा भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था सख्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में वृंदावन आएंगे। यहां वह मथुरा मार्ग स्थित अन्नपूर्णा भवन श्री जी के रसोई में भी आएंगे यहां वह संत विजय कौशल महाराज से मुलाकात करेंगे। बृज विकास एवं आध्यात्मिक चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की जाएगी। उनके आगमन से पहले अन्नपूर्णा भवन में और उसके बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रसोई में आने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से करीब एक घंटे पहले वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, ई-रिक्शा संचालन रोका गया है और छटीकरा से आने वाले वाहनों को प्रेम मंदिर तिराहे पर ही रोक दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा वृंदावन के आगमन से पहले विरोध की आशंका पर पुलिस ने कांग्रेस वह रालोद नेताओं को नजरबंद कर दिया। वृंदावन में कुछ गोस्वामियों को भी हाउस अरेस्ट किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुछ संगठनों ने काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम बनाया था। इसकी भनक लगते ही खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर, शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुकददम, अनाम धन्य तिवारी सहित 8 कांग्रेसी नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर दिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे रालोद के दो नेताओं को भी पुलिस ने बैठा लिया। इसी तरह वृंदावन में कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं कुछ सेवायत और गोस्वामियों को भी हो भी नजरबंद रखा गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कार्रवाई को तानाशाही बताया है।
Trending Videos