फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Friends Die After Bike Crashes Into Divider While Returning From Govardhan Parikrama

रफ्तार का कहर: गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे थे दो दोस्त, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा; दोनों की हो गई मौत

Tue, 08 Sep 2026 02:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 02:44 PM IST
सार

गोवर्धन से परिक्रमा कर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की धौरेरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में दोनों गंभीर घायल हुए और अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए।
 

विज्ञापन
Two Friends Die After Bike Crashes Into Divider While Returning From Govardhan Parikrama
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन से परिक्रमा कर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना जैंत क्षेत्र में धौरेरा के पास रात में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान जमुनापार क्षेत्र के लोहवन निवासी रवि गुप्ता (30) और गौरव गुप्ता (28) के रूप में हुई। दोनों दोस्त गोवर्धन में परिक्रमा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। धौरेरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि गुप्ता की अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं गौरव गुप्ता शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। दोनों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए। एक साथ दो दोस्तों की मौत से लोहवन क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed