सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two friends drowned in a pond while returning from Barsana after watching Lathmar Holi

Mathura: बरसाना की लठामार होली देखकर लाैट रहे दो दोस्त तालाब में डूबे, एक शव मिला; परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मथुरा जिले में बुधवार रात दर्दनाक घटना हुई। बरसाना की लठामार होली देखकर लाैट रहे दो दोस्त तालाब में डूब गए। पुलिस ने एक किशोर का शव तालाब से निकाला है। दूसरे की तलाश जारी है।

Two friends drowned in a pond while returning from Barsana after watching Lathmar Holi
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कोसीकलां के मीना नगर निवासी तीन दोस्त बरसाना में होली देखने के बाद लौट रहे थे। रास्ते में वे नंदगांव क्षेत्र के आशेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए रुक गए। इसी दौरान दो दोस्त तालाब में नहाने उतर गए, जहां गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन और पुलिस माैके पर पहुंच गई।
Trending Videos


तीन दोस्त सक्षम (15 वर्ष), रवि (17 वर्ष)  और कार्तिक बरसाना होली देखने आए थे। यहां से वह लाैट रहे थे। कार्तिक ने बताया कि सक्षम और रवि नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, लेकिन कुछ ही देर में वे गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर कार्तिक घबरा गया और कोसी चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना कार्तिक ने शाम करीब साढ़े पांच बजे मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तालाब में खोज अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद रात करीब पौने बारह बजे सक्षम का शव तालाब से बरामद किया गया, जबकि दूसरे किशोर की तलाश देर रात तक जारी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात तक दूसरे किशोर की तलाश जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed