सब्सक्राइब करें

Lathmar Holi: बरसाना में लाठियों से बरसा प्रेम, आस्था और उल्लास में डूबे भक्त; तस्वीरों में देखें अद्भुत दृश्य

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 25 Feb 2026 06:23 PM IST
सार

मथुरा में राधाराना की नगरी बरसाना बुधवार को रंगों के उत्सव में डूबी नजर आई। रंगीली गली में रंगीली होली शुरू होते ही भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई देखने को मिला। हुरियारिनों के हाथों में सजे लठ और हुरियारों की ढालों के बीच परंपरागत लठामार होली का अलौकिक दृश्य सामने आया तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
 

विज्ञापन
Lathmar Holi celebrated in Barsana in Mathura
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के बरसाना में होली के रसिया की जय के गगनभेदी जयकारों के बीच विश्व प्रसिद्ध लठामार होली हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गई। रंगीली गली में नंदगांव के हुरियारों और बरसाना की हुरियारिनों के बीच परंपरागत लठामार होली का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ढालों पर बरसते लठ और उड़ते गुलाल के बीच होरी के रसिया गूंजते रहे और पूरा बरसाना भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया। 


 
Trending Videos
Lathmar Holi celebrated in Barsana in Mathura
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर से लेकर रंगीली गली तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। लठामार होली अपने चरम पर पहुंचते ही पूरा वातावरण होली के रसिया की जय और राधे राधे के जयघोष से गूंज उठा। ढालों पर पड़ती लाठियों और होरी की तानों ने सदियों पुरानी परंपरा को सजीव कर दिया। श्रद्धालु ऊंचे स्थानों और छतों पर खड़े होकर इस अलौकिक होली के दर्शन करते नजर आए और हर प्रहार पर जयकारों की गूंज तेज होती चली गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lathmar Holi celebrated in Barsana in Mathura
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंगीली गली में गुलाल और रंगों की ऐसी बरसात हुई कि पूरा क्षेत्र राधा रानी के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालु परिक्रमा करते, नाचते गाते और एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते दिखाई दिए। कई भक्त हाथ जोड़कर रंगीली गली की ओर निहारते रहे तो कई ने इस होली को राधा रानी का साक्षात प्रसाद मानकर अपने माथे पर गुलाल लगाया। 


 
Lathmar Holi celebrated in Barsana in Mathura
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि लठामार होली के दर्शन जीवन का सौभाग्य हैं और बरसाना आकर उनकी मनोकामना पूर्ण हुई। देर शाम तक होली का उल्लास बना रहा और परंपरागत रीति के अनुसार लठामार होली का समापन हुआ। होली के रसिया की जय के जयकारों के बीच श्रद्धालु भावविभोर होकर लौटते नजर आए। 


 
विज्ञापन
Lathmar Holi celebrated in Barsana in Mathura
बरसाना लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोई गुलाल की पुड़िया संभालता दिखा तो कोई रंगीली गली की मिट्टी को प्रसाद मानकर अपने साथ ले गया। बरसाना से लौटते समय भक्तों के चेहरों पर थकान जरूर थी, लेकिन आंखों में लठामार होली के दिव्य दर्शन की चमक साफ दिखाई दे रही थी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed