{"_id":"699f13e5e2b5c4838d0977b3","slug":"young-woman-died-after-falling-from-sant-premanands-society-shri-krishnam-sharanam-in-vrindavan-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: नौवीं मंजिल से गिरी युवती की माैत, जांच में जुटी पुलिस; संत प्रेमानंद में आस्था के चलते लिया था फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: नौवीं मंजिल से गिरी युवती की माैत, जांच में जुटी पुलिस; संत प्रेमानंद में आस्था के चलते लिया था फ्लैट
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन में श्री कृष्णम शरणम सोसायटी की नाैवीं मंजिल से गिरकर युवती की माैत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। संत प्रेमानंद का आवास भी इसी सोसायटी में है। संत में आस्था के चलते ही परिवार ने इस सोसाइटी में फ्लैट लिया था।
माैके पर जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
वृंदावन के श्री कृष्णम शरणम् सोसायटी में बुधवार दोपहर एक युवती की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। युवती के नीचे गिरते ही लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
घटना दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच की है। सोसायटी के फ्लैट नंबर 802 में रहने वाली रितिका गोयल (उम्र लगभग 20 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से नीचे गिर गईं। हादसे के तुरंत बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोग उन्हें लेकर रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सीओ सदर पीतमपाल सिंह और कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों से भी जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि वह बालकानी में बैठी हुई थी, अचानक वह नीचे गिर गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि जिस खिड़की से वह गिरी, वहां शीशा नहीं लगा था। परिजनों ने जानकारी दी है कि खिड़की पर बैठे होने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
20 वर्षों से वृंदावन में रह रहा था परिवार
रितिका का परिवार दिल्ली का रहने वाला है। वह 20 वर्ष से वृंदावन में निवास कर रहे हैं। वह संत प्रेमानंद महाराज में आस्था रखते हैं। इसलिए उन्हें उसी जगह फ्लैट लिया है, जिस सोसायटी में संत प्रेमानंद महाराज का आवास है। यहां वह अपनी मां रेखा गोयल और बहन के साथ रहती थी। हादसे के बाद अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
Trending Videos