फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uma Bharti Says She Wishes to Spend Her Final Years in Vrindavan and Have Her Samadhi Built There

UP: वृंदावन की भक्ति में ऐसी रमीं उमा भारती, बोलीं- यहीं रहूंगी और यहीं बने मेरी समाधि

Fri, 07 Aug 2026 02:40 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 02:40 PM IST
सार

ब्रज चौरासी कोस यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने वृंदावन में स्थायी रूप से रहने और जीवन का अंतिम समय यहीं बिताने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि उनकी अंतिम इच्छा है कि मृत्यु के बाद उनकी समाधि भी वृंदावन में ही बने। प्रवास के दौरान दांत में दर्द होने पर उन्होंने रामकृष्ण सेवाश्रम में उपचार कराया।

विज्ञापन
Uma Bharti Says She Wishes to Spend Her Final Years in Vrindavan and Have Her Samadhi Built There
ब्रज चौरासी कोस यात्रा में आईं उमा भारती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस यात्रा के दौरान उनके मन में वृंदावन में स्थायी रूप से रहने का भाव जागा था। उन्होंने कहा कि यदि अवसर मिला तो वह वृंदावन में ही अपना शेष जीवन बिताना चाहेंगी और उनकी इच्छा है कि अंतिम समय के बाद उनकी समाधि भी वृंदावन में ही बने।
विज्ञापन


उमा भारती ने बताया कि इन दिनों वह कथावाचक विजय कौशल महाराज के आश्रम में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम का वातावरण अत्यंत शांत और आध्यात्मिक है, जहां उन्हें आनंद और आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह लगातार वृंदावन आती रहेंगी।
विज्ञापन


वृंदावन प्रवास के दौरान उमा भारती को दांत में दर्द की समस्या हो गई। इसके बाद वह उपचार के लिए रामकृष्ण सेवाश्रम पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed