{"_id":"6a74b21fec00aa60830d4125","slug":"vrindavan-s-ramtal-road-to-shine-with-103-solar-street-lights-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: रामताल मार्ग से हटेगा अंधेरा, 103 सोलर स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा रास्ता; इस कंपनी को मिला जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: रामताल मार्ग से हटेगा अंधेरा, 103 सोलर स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा रास्ता; इस कंपनी को मिला जिम्मा
Fri, 07 Aug 2026 05:41 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:41 AM IST
सार
वृंदावन में प्रियकांतजू मंदिर से रामताल चौराहा तक 103 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे पूरा मार्ग रात में रोशन रहेगा। नगर निगम ने यह कार्य ग्रेटर नोएडा की कंपनी को सौंपा है और अगले पांच वर्षों तक लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।
विज्ञापन
वृंदावन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-दिल्ली हाईवे से वृंदावन परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाले रामताल मार्ग सौर ऊर्जा से जलने वाली लाइटों से जगमगाएगा। नगर निगम द्वारा प्रियकांतजु मंदिर से रामताल चौराहा तक स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। निगम ने इस कार्य का जिम्मा ग्रेटर नोएडा की कंपनी जीआई का सौंपा है।
विज्ञापन
छटीकरा मार्ग स्थित प्रियकांतजु मंदिर से रामताल चौराहा तक पथ प्रकाश की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जा रही है। निगम के विस्तारित क्षेत्र में आने वाले मार्ग पर सोलर स्टिक स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विस्तारित क्षेत्र के इस मार्ग में 103 स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाए जा रहे हैं। 20 फीट ऊंचे खंभे पर 18 वाट की लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से जलने वाली स्ट्रीट लाइट के लिए प्रत्येक पोल पर 110 वाट का पैनल, 40 एएच क्षमता की बैटरी लगाई जा रही है। पोल, पैनल, बैटरी के साथ एक स्ट्रीट लाइट की लागत लगभग 25 हजार रुपये है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में सौर ऊर्जा से जलने वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा पांच वर्ष तक इनकी देखरेख की जाएगी।