सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wholesale Shops Engulfed in Flames at Market; Vegetables Destroyed

सब्जी मंडी में आग: एक के बाद एक सात आढ़त जलने लगीं,  तेज लपटें और धुएं से मची अफरा-तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सात आढ़त और भारी मात्रा में सब्जियां जलकर राख हो गईं। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों का नुकसान हो गया।

Wholesale Shops Engulfed in Flames at Market; Vegetables Destroyed
कृषि मंडी में लगी आग में जलतीं दुकानें। 
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा मंडी समिति में मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और सब्जियों की सात आढ़त चपेट में आ गईं। 20 क्विंटल प्याज और 15 क्विंटल लौकी जल गई। तेज लपटें और धुआं उठते देखकर मंडी में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos


यह घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। आग की चपेट से मुनन हनीफ फ्रूट कंपनी, प्रकाश ट्रेडिंग कंपनी, रघुराज एंड कंपनी, राजकुमार सिंह एंड ब्रदर्स, करहरिया एंड संस, दिनेश चंद एंड संस और ऑफिसर कुरैशी केले वालों आढ़तों में नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि एक आढ़त से धुआं उठते देखा। इसके बाद धीरे-धीरे आग विकराल हो गई। आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 क्विंटल प्याज, 15 क्विंटल लौकी, पंखा, दस्तावेज, क्रेट, कांटे समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख मौजूद लोगों दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन सामान जल गया। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि काफी नुकसान हुआ है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पाया लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed