फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman Found with Throat Slit Inside Locked Room in Mathura, Probe Underway

मथुरा में बड़ी वारदात: कमरे में बिखरा खून, कटा हुआ गला, महिला की ऐसे हाल में मिली लाश; देखकर कांप गए लोग

Tue, 28 Jul 2026 02:12 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 02:12 PM IST
सार

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के गांव बाठी में एक महिला का गला कटा शव बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Woman Found with Throat Slit Inside Locked Room in Mathura, Probe Underway
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाठी में मंगलवार सुबह एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में गला कटा शव घर के ऊपरी कमरे में बेड पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार महिला घर में अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को आशंका हुई। घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और ऊपर वाले कमरे का मुख्य गेट भी अंदर से बंद मिला। कमरे का एक छोटा दरवाजा खुला होने पर पड़ोसी दूसरी छत के रास्ते ऊपर पहुंचे, जहां महिला बेड पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसका गला कटा हुआ था और कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।
विज्ञापन


मृतका की पहचान गांव बाठी के जाटव मोहल्ला निवासी विजय पत्नी राजपाल के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका पति राजपाल फरीदाबाद में नौकरी करता है। महिला के दो बेटे हैं, जिनमें छोटा बेटा आगरा की एक कंपनी में कार्यरत है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा और थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed