सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women Arrive in Support of Councilor's Husband

UP: बरातियों के साथ मारपीट और फिर फायरिंग, पार्षद पति पर गंभीर आरोप, समर्थन में उतरीं महिलाएं; जानें क्या कहा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में शादी समारोह में बरातियों से मारपीट और फायरिंग के मामले में पार्षद पति के समर्थन में महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। 
 

Women Arrive in Support of Councilor's Husband
एसएसपी कार्यालय पर पहुंची महिलाएं। 
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के जनकपुरी कॉलोनी में बरातियों के साथ मारपीट और फायरिंग के मामले में मंगलवार को पार्षद पति तिलकवीर चौधरी के समर्थन में एक दर्जन महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होेंने पुलिस पर पार्षद पति को फंसाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने गोली लगने से घायल महिला के बयान दर्ज किए हैं।
Trending Videos


बीते दिनों बीएसए रोड स्थित सियाराम वाटिका में राजस्थान के डीग जिले से आई बरात में क्षेत्रीय पार्षद पति तिलकवीर चौधरी का विवाद हो गया। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया था। गोली लगने से महिला बबीता घायल हो गई थीं। पुलिस ने पार्षद पति समेत दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार को पार्षद पति के क्षेत्र की करीब एक दर्जन महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और नारेबाजी की। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घायल महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। कुर्की की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed