{"_id":"6a21c558a3897063760b2707","slug":"6227-candidates-left-the-up-tgt-exam-mau-news-c-295-1-mau1001-146556-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 6227 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी टीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 6227 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी टीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
नगर के सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से टीजीटी परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में 17 और द्वितीय पाली में 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 15030 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 8803 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शुरू होने के लगभग एक घंटे पहले से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ लगी रही।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक मुस्लिम इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, संत गणिनाथ पीजी कॉलेज सहित 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 7303 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4444 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, मुस्लिम इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा और शहीद इंटर कॉलेज मधुबन सहित 18 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
इस पाली में पंजीकृत 7727 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4359 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
इसके अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी आपस में प्रश्नपत्र पर चर्चा करते और उत्तरों का मिलान करते नजर आए।

Trending Videos