सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Under-construction RCC road washed away in rain 5 days ago, investigation to be done

Mau News: 5 दिन पहले बारिश में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क बही, होगी जांच

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Under-construction RCC road washed away in rain 5 days ago, investigation to be done
घोसी नगर के मदापुर समसपुर छावनी पर नव निर्मित धंसी इंटरलाकिंग।संवाद
विज्ञापन
जिले के निकायों में विकास कार्यों में धांधली रुकने का नाम नहीं ले रही है। पांच दिन पहले हुई बारिश ने घोसी नगर पंचायत के वार्ड 14 में 21 लाख रुपये की लागत से बन रही निर्माणाधीन आरसीसी सड़क की गुणवत्ता की पोल खोल दी।

महज 30 मिनट की बारिश में सड़क कई जगहों से बह गई। बारिश के बाद लोगों ने विरोध शुरू किया तो नगर पंचायत के जिम्मेदार अब जांच कराने की बात कह रहे हैं, जबकि नगर पंचायत के अवर अभियंता की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे विकास कार्यों की निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कमीशनखोरी के चलते जिम्मेदार अधिकारी ठेकेदारों की मनमानी पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नगर पंचायत घोसी द्वारा वार्ड 14 मदापुर समसपुर छावनी से सिनेमाहॉल तक करीब 200 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिस पर करीब 21 लाख रुपये की लागत है। निर्माण कार्य दो माह पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक 100 मीटर से भी कम आरसीसी कार्य पूरा हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी वार्ड के निवासी मोहम्मद हासिम और मोहम्मद सालेह ने बताया कि निर्माण के समय ही मानकों की अनदेखी की गई थी, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मोहम्मद याकूब और इसरारुलहक ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सड़क धंसने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण में अनियमितता या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था एवं जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed