फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A special camp will be held today at 1,404 polling locations.

Mau News: 1404 मतदेय स्थलों पर आज लगेगा विशेष कैंप

Sat, 24 Oct 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A special camp will be held today at 1,404 polling locations.
विधानसभा निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए 24 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के 705 मतदान केंद्रों के 1404 मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यहां बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) फार्म-6 के साथ मौजूद रहेंगे और पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली और इसके बाद जारी सभी पूरक सूचियां मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को आवेदन भरने में सहायता मिलेगी। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अद्यतन फोटो और जन्मतिथि व निवास से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ कैंप में उपस्थित होना होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभासदों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed