सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Applications came from many states including Andaman Nicobar, Goa, Delhi

Mau News: अंडमान निकोबार, गोवा, दिल्ली समेत कई प्रदेशों से आए आवेदन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Applications came from many states including Andaman Nicobar, Goa, Delhi
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत निर्वाचन आयोग की तरफ से नो मैपिंग, शिफ्टेड, डूप्लीकेट आदि श्रेणी के 768652 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। वहीं मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अंडमान निकोबार, गोवा, दिल्ली सहित कई प्रदेशों से आवेदन किए गए हैं। प्राथमिक शैक्षिक अभिलेखों की जांच बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक अभिलेखों की जांच डीआईओएस कार्यालय को सौंपी गई है। अभी तक विभिन्न प्रदेशों से ऐसे 98 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभी तक जिले में 2720 ऐसे मतदाता आए, जिन्होंने फाॅर्म-7 यानि मतदाता सूची से नाम हटाने का आवेदन किया है। इसमें कई मामलों में स्वयं तो कई मामलों में आपत्ति दाखिल की गई है। 25811 मतदाताओं ने नाम संशोधन की मांग की है। प्रत्येक बूथों के बीएलओ को एक-एक फार्म का सत्यापन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, 27 मार्च को सुनवाई होगी। 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed