सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assurance to remove liquor shop within two months

Mau News: दो महीने के अंदर शराब की दुकान हटाने का आश्वासन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Assurance to remove liquor shop within two months
बेदुआ बंधे से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के बाद अनशनकारियों को जूस पिलाक - फोटो : जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
विज्ञापन
बलिया। नगर के बेदूआ बंधे से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के दूसरे दिन परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त हो गया।
Trending Videos

उन्होंने बेदुआ मोहल्ला वार्ड नंबर 14 के सभासद धर्म भारती, महावीर चौरसिया तथा राम नारायण गोंड को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। नगर के बेदुआ मोहल्ला स्थित बंधा से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर विगत 30 दिनों से हनुमान मंदिर परिसर में आंदोलनरत थे। आमरण अनशन की सूचना पर पहुंचे परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने अनशनकारियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के साथ वार्ता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक दूसरे स्थान पर शराब दुकान बनकर तैयार नहीं होती तब तक यही संचालित होगी। कहा कि दुकानदार ने दो माह का समय मांगा है। इसके बाद शराब की दुकान स्थानांतरित हो जाएगी। इस मौके पर गिरिजाशंकर राय, भगवती राय, धर्मेंद्र राजभर, दिनेश राय, राजेश सिंह, विक्की ठाकुर, रीमा देवी, सुमन राय, रमावती देवी, सीता देवी, अजय ठाकुर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed