फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Brahmasthan Pond and Jheel Mahal Sarovar cleaned up in mau

अमर उजाला इंपैक्ट: साफ हुआ ब्रह्मस्थान पोखरा और झील महल सरोवर, धार्मिक पोखरे का हुआ जीर्णोद्धार

Wed, 23 Sep 2026 05:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 23 Sep 2026 05:21 PM IST
सार

बीते 20 सिंबर को अमर उजाला के अंक में पोखरे और सरोवर की बदहाली और उसमें काई जमें होने की खबर प्रकाशित की गई थी। नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पोखरा काफी समय पुराना है। 

विज्ञापन
Brahmasthan Pond and Jheel Mahal Sarovar cleaned up in mau
साफ हुआ ब्रह्मस्थान पोखरा और झील महल सरोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पोखरा और कलेक्ट्रेट स्थित झील महल सरोवर में काई लगने की खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को नगर पालिका परिषद हरकत में आया। दोनों स्थानों पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाकर वहां पर सफाई किया।

विज्ञापन


बीते 20 सिंबर को अमर उजाला के अंक में पोखरे और सरोवर की बदहाली और उसमें काई जमें होने की खबर प्रकाशित की गई थी। नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पोखरा काफी समय पुराना है। लाखों की लागत से यहां पर दशकों पूर्व धार्मिक पोखरे का जीर्णोद्धार कराया गया। यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद जहां एक तरफ पोखरे का पानी सड़ रहा था। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ यहां पर काई जमी हुई थी। यही हाल कलेक्ट्रेट के पास बने झील महल सरोवर का भी था। जहां कुछ वर्ष पूर्व 50 लाख रुपए से सुंदरीकरण तो कराया गया। लेकिन यहां पर भी सरोवर की सीढ़ियों से लेकर सरोवर में काई और जलकुंभी जमी हुई थी। जिसको नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने साफ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबध में ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि बारिश के कारण दोनों जगहों पर काई और जलकुंभी जम गई थी। जिसे साफ कराया गया है। नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से यहां पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed