फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School manager beat a female student by banging her head against a wall; FIR registered

स्कूल प्रबंधक पर गंभीर आरोप: छात्रा का सिर पहले दीवार से टकराया, फिर पीटा; परिजनों ने दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 22 Sep 2026 10:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 10:57 AM IST
सार

मऊ जिले में एक स्कूल के प्रबंधक पर छात्रा की पिटाई का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रबंधक ने दीवार से सिर टकराकर पिटाई की गई है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
School manager beat a female student by banging her head against a wall; FIR registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र सलाहाबाद निवासी राधिका देवी की तहरीर पर उनकी नाबालिग पोती स्कूल में पिटाई के आरोप में पुलिस ने रविवार की शाम प्रबंधक सुनील राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दीवार से सिर टकराकर पिटाई की गई है। 
विज्ञापन


प्राथमिकी के अनुसार उनकी पोती अंशिका कुमारी (11) हरपुर सलाहाबाद स्थित माता कमला देवी इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। रोज की तरह 18 सितंबर को भी स्कूल गई थी। दोपहर 11 से 12 बजे के बीच स्कूल से फोन आया की अंशिका की तबीयत खराब है। जब उसके चाचा प्रमोद राम उसे लेने पहुंचे तो अंशिका दर्द से चिल्ला रही थी और खून की उल्टियां कर रही थी।
विज्ञापन


अधिक चोट लगने के कारण वो बार-बार बेहोश हो रही थी। साथ पढ़ने वाले बच्चों से पूछने पर पता चला कि कॉलेज के प्रबंधक सुनील राय ने किसी बात पर छात्रा की पिटाई की है। अंशिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद प्रबंधक से बात करने गए तो, जातिसूचक गालियां दी और धमकी देते हुए भगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर: लड़की ने मेलजोल से किया इनकार, परिजनों ने छात्र को पीटा, हुई मौत; मां का आरोप- जहर भी पिलाया गया

क्या बोले प्रबंधक
कॉलेज प्रबंधक सुनील राय का कहना कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। जिस बच्ची पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है उसे झटका की आने की बीमारी है, जिसका उपचार परिजन आजमगढ़ में करा रहे है। स्कूल में कई बार यह बेहोश हो चुकी है। बीते 18 सितंबर को दोबारा झटका आने पर उसके परिजनों को बुलाकर घर भेजा गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में हुआ था। मुझे उसके परिजन किसी रिश्तेदार के कहने पर झूठे केस में फसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed