{"_id":"69efaeb426e975512b077c34","slug":"car-hits-three-bikes-and-a-woman-six-injured-mau-news-c-295-1-mau1025-144610-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कार ने तीन बाइकों और महिला को मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कार ने तीन बाइकों और महिला को मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के ढीलई फिरोजपुर में कार और बाइक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार और गिरी बा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के ढीलई फिरोजपुर में सोमवार को एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों और खरीदारी कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
घायलों में तेतरी देवी (55), बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिउरी निवासी मंजू (30), विशाल (18), दूसरी बाइक पर सवार उतराई निवासी कृष्णा (30) तथा घोसी के रघोली निवासी दीपक (18) और रामजन्म (18) शामिल हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मंजू सड़क किनारे तरबूज बेच रही तेतरी देवी से खरीदारी कर रही थी। उसी दौरान बेल्थरा रोड की ओर से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ आ गई और दोनों को टक्कर मारते हुए किनारे खड़ी तीन बाइकों से जा टकराई।
बाइकों पर सवार लोग भी घायल हो गए। टक्कर में दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार कार और चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले में पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X