पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deficiencies found at medical store; medicine samples collected.

Mau News: मेडिकल स्टोर पर मिली कमियां, दवाइयों के नमूने लिए

Fri, 26 Jun 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies found at medical store; medicine samples collected.
औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खुरहट और भातकोल मोड़ स्थित मेसर्स सोनू मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान फर्म स्वामी और दवा विक्रेता नारायण यादव उपस्थित पाए गए। फर्म द्वारा बेची गई दवाइयों से संबंधित अभिलेख और अनुभव प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। साथ ही दवाइयों की खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों में भी कमियां पाई गईं।

दो संदिग्ध दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए। इसके अतिरिक्त दवाइयों की खरीद संबंधी अभिलेख नियमानुसार उपलब्ध न होने और दवाइयों के भंडारण के लिए आवश्यक तापमान व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पाए जाने पर फर्म स्वामी को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

फर्म स्वामी से संबंधित अभिलेख, खरीद-बिक्री के कागजात और आवश्यक प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियां साक्ष्यों सहित पांच दिन के भीतर मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed