सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR registered in case of assault on court's order

Mau News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of assault on court's order
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी चंदन कुमार मिश्र की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम 10 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

प्राथमिकी के अनुसार 2 दिसंबर 2025 की सुबह करीब सात बजे चंदन खेत में गेहूं की बोवाई कर रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, उदयनरायन, श्याम नरायन, हरिनारायन, विंदेश्वरी, महेश्वरी उर्फ संत, राम समुझ, कन्हैया मिश्र दो अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडा लेकर खेत पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली देते हुए बेटे शुभेंदु कुमार और उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। जाते जाते खेत में पड़ा खाद और बीज उठा ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed