{"_id":"69c279b903ebd0ee800e15fb","slug":"video-police-personnel-hold-awareness-rally-to-promote-women-safety-and-dignity-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली
मऊ जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति पांचवें चरण में मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित करना है। सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना भी है। रैली महिला पुलिस कर्मियों की शक्ति और साहस का प्रतीक है, जो समाज को यह संदेश देती है कि महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम और सशक्त हैं। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1098 साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, महिलाओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति प्रेरित किया गया। बताया कि एंटी-रोमियो दस्तों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और स्कूल, कॉलेजों, गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जायेगा। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।