{"_id":"69c8db1352589785760435a0","slug":"video-candlelight-peace-march-held-demanding-application-of-nsa-against-murder-accused-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की मांग को लेकर निकाला कैंडल शांति मार्च, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की मांग को लेकर निकाला कैंडल शांति मार्च, VIDEO
गोरखपुर में राजकुमार चौहान की हत्या के विरोध में शनिवार की रात आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के कार्यकर्ताओं कैडल और शांति मार्च निकाला। साथ ही हत्यारोपियों पर रासुका में पाबंद किए जाने की मांग किया। साथ पीड़ित परिवार को 5 करोड़ की आर्थिक सहायता,एक सरकारी नौकरी और सीबीआई से हत्या की जांच कराने की मांग किया।
कैडल और शांति मार्च के बाद श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए आम जनता पार्टी के सोशलिस्ट के प्रदेश सचिव राजकुमार चौहान ने कहा कि स्व० राजकुमार चौहान एक होनहार नौजवान और उभरते हुए राजनितिक व्यक्ति थे। उनकी हत्सा 17 मार्च को राजनीतिक वर्चस्व में गोरखपुर में हुई। जिसके बाद चौहान समाज के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। उनके हत्यारों पर रासुका एवं गैंगेस्टर लगाया जाय। मृतक परिवार को 5 करोड़ रुपया का मुआवजा भी दिया जाए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जनपद में आए दिन जिस तरह से दलित- पिछडों की हत्याएं हो रही हैं. यह चिंता का विषय है । राम-राज के लिए खतरे की घंटी है।
पवनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिटलर विश्वकर्मा ने कहा कि स्व० राजकुमार चौहान की हत्या की सी.बी.आई. जांच नहीं हुई तो विश्वकर्मा समाज के साथ पूरा अति पिछड़ा और दलित समाज प्रदेश व्यापी आन्दोलन करेगा। कैडल और शांति मार्च में प्रदेश प्रभारी धर्मराज चौहान, ओमकार चौहान, टिल्लू चौहान, राजेश चौहान, नगीना चौहान, जसपाल चौहान, नारायन चौहान, रामअवतार, गौड़, रामटहल चौहान, मदन छोटेलाल चौहान, भूपेन्द्र चन्द्रकान्त सिंह चौहान, हरिन्द्र चौहान उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।