{"_id":"6b042764d70c97d9d207e76c","slug":"inter-district-gang-busted-in-mau-four-robbers-arrested-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा: शादी समारोह की भीड़ में महिलाओं को बनाते थे निशाना, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा: शादी समारोह की भीड़ में महिलाओं को बनाते थे निशाना, चार बदमाश गिरफ्तार
Mon, 23 Nov 2026 05:17 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:17 PM IST
सार
मऊ में लूट के अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला से जेवर- नकदी और दस्तावेज लूटने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरोह के आरोपी शादी विवाह और त्योहारों की भीड़ में दूसरे जिले में जाकर चोरी और लूट करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बड़हल पुलिया के पास से रविवार की रात 3:25 बजे पुलिस ने मुरादाबाद जनपद निवासी शाने आलम, शाहिल, मोहम्मद नाजिम और नवी जान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने बताया कि ये सभी एक गिरोह बनाकर शादी विवाह और त्योहारों की भीड़ में गैर जनपदों में घूमकर राहगीरों के बैग से आभूषण व नकदी चोरी करने और बैग छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
बीते 20 नवंबर की दोपहर आटो में बैठकर घर जा रही सुनीता देवी से बैग छीनकर भाग गए थे। बैग में नकदी, आभूषण और कुछ कागजात थे। रविवार की शाम प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम इनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि बीते 20 नवंबर की दोपहर थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव निवासी सुनीता देवी दिल्ली से लौटी थीं। वह चिरैयाकोट बाजार स्थित खरिहानी तिराहे पर अपने सामान के साथ उतरीं और पैदल ही मछली मंडी के पास जाकर मिठाई व समोसा खरीदा। फिर सामने खड़े एक ऑटो चालक से अपने घर छोड़ने के लिए बातचीत कर रही थीं कि टेंपो के पास खड़े चार व्यक्तियों ने भी कहा कि उन्हें भी नासिरपुर चलना है।
विज्ञापन
जैसे ही सुनीता देवी ऑटो में बैठकर आगे बढ़ीं, कुछ दूर आगे भीखमपुर जूनियर हाईस्कूल के सामने चारों बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और भाग गए। बैग में एक जोड़ी चांदी की पायल, 10 हजार 500 रुपये नकद और आधार कार्ड रखा था।
Trending Videos
सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की शाम अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर की सूचना के जरिए पुलिस ने बदमाशों का पता लगाया। मुखबिर की सटीक सूचना पर शनिवार की रात पुलिस ने दबिश देकर मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना के गनीमत नगर शाहपुर मजरा निवासी शाने आलम, शाहिल, मोहम्मद नाजिम और नवी जान को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, दो कारतूस, 4100 रुपये नकद, पायल, आधार कार्ड और बैग बरामद कर लिया।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी: जिन सीढ़ियों पर कबीरवाणी को मिले राम और तुलसी को विनयपत्रिका, वहीं जला देव दीपावली का पहला दीया
गिरोह ने चिरैयाकोट में दूसरी बार दिया घटना को अंजाम
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद इन चारों बदमाशों के आपराधिक इतिहास खंगाले गए तो पता चला कि इनमें से एक पहले भी थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। शाने आलम के खिलाफ इसी साल जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना और दूसरी बार चिरैयाकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शाहिल के खिलाफ वर्ष 2021 में बलिया जिले के थाना कोतवाली, इस साल के शुरूआत में बांदा जिले के नरैनी थाना और चिरैयाकोट में प्राथमिकी दर्ज है। मो. नाजिम के खिलाफ वर्ष 2021 में बलिया जिले के थाना कोतवाली में वर्ष 2019 और 2026 में चिरैयाकोट थाना में प्राथमिकी दर्ज है।