फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Property worth over Rs 9 crore of eight accused in Gangster Act seized

Mau News: गैंगस्टर एक्ट में आठ आरोपियों की 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Mon, 17 Aug 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Property worth over Rs 9 crore of eight accused in Gangster Act seized
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के निर्देश पर मई से 13 अगस्त तक गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों की संपत्ति कुर्क की गई। डीएम के अनुसार कुर्क संपत्ति का कुल मूल्य 9 करोड़ 11 हजार 16 रुपये है। अब तक जिले में 24 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के भदेसरा गांव निवासी नवीन सिंह उर्फ रिंकू, प्रवीण सिंह और विपिन सिंह की 6 करोड़ 80 लाख 32 हजार 200 रुपये की भूमि कुर्क की गई। बलिया के गढ़वार थाना क्षेत्र के अनुज कुमार यादव की 80 हजार रुपये की पिकअप, हल्दी थाना क्षेत्र के विजय कुमार की 8.50 लाख रुपये की पिकअप और हलधरपुर के भुड़सुरी निवासी अभिषेक कुमार यादव उर्फ कन्हैया की 1.85 लाख रुपये की बोलेरो कुर्क की गई। बलिया के नरही थाना क्षेत्र के मदन मोहन यादव उर्फ डब्लू की 11.51 लाख रुपये की बोलेरो और पिकअप भी कुर्क हुई। सरायलखंसी के जयसिंहपुर निवासी सतीश सिंह उर्फ बबलू, अवनीश सिंह उर्फ मिंटू और मनीष सिंह के 50.69लाख के दो भवन कुर्क किए गए।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के करीमुद्दीनपुर निवासी मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद का 93.53 लाख और मो. खालिद का 53.89 लाख का भवन भी कुर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed