फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Risk of brain attack rises during rains; over 30 patients admitted to hospital in 96 hours.

Mau News: बारिश में बढ़ा ब्रेन अटैक का खतरा, 96 घंटे में पहुंचे 30 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल

Tue, 18 Aug 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Risk of brain attack rises during rains; over 30 patients admitted to hospital in 96 hours.
जिला अस्पताल के ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में हंगामा के बाद बाहर विलाप करते परिजन। संवाद
मऊ। मानसून में तापमान, नमी और दिनचर्या में बदलाव के बीच रक्तचाप के मरीजों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। इसका असर खासकर बुजुर्गों और पहले से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग या कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों में दिखाई दे रहा है। बीते चार दिनों में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और दो निजी अस्पतालों में 30 से अधिक ब्रेन अटैक के मरीज पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि उनके यहां चार दिनों में ब्रेन अटैक के 17 मरीज भर्ती हुए। इनमें छह मरीज माइनर और 11 मरीज मेजर अटैक से पीड़ित थे। वहीं दूसरे निजी अस्पताल के संचालक डॉ. मनीष राय के अनुसार, उनके अस्पताल में भी इसी अवधि में ब्रेन अटैक के 12 मामले सामने आए।
विज्ञापन

न्यूरो सर्जन डॉ. विशाला सिंह के अनुसार, मानसून के दौरान तापमान, आर्द्रता और वायुमंडलीय दबाव में होने वाले बदलाव शरीर के रक्त संचार और रक्तचाप को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पहले से हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हृदय रोग या कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले लोगों में स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि मानसून सीधे तौर पर ब्रेन स्ट्रोक का कारण नहीं बनता, लेकिन मौसम में बदलाव कुछ जोखिम कारकों को बढ़ा सकता है।

तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव के कारण रक्तचाप में भी बदलाव हो सकता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हृदय रोग से पीड़ित और धूम्रपान करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed