{"_id":"6a5bd9c1d075a60575095181","slug":"proposal-to-renovate-a-35-km-road-has-been-submitted-for-three-years-but-approval-has-not-been-received-mau-news-c-295-1-mau1002-148783-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तीन साल से भेज रहे 3.5 किमी सड़क नवीनीकरण का प्रस्ताव, नहीं मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तीन साल से भेज रहे 3.5 किमी सड़क नवीनीकरण का प्रस्ताव, नहीं मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3.5 किमी लंबे हथिनी-रणबीरपुर-सरवां मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड तीन साल से प्रस्ताव भेज रहा है, लेकिन मंजूरी नहीं मिल रही है।
लखनऊ-बलिया मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं के चलते लोग अब उस मार्ग को छोड़कर रतनपुरा, बीबीपुर, सिधवल, खालिसपुर, इटौरा होते हुए रणबीरपुर-सरवां वाले वैकल्पिक मार्ग से मुख्यालय पहुंचना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।
इससे रतनपुरा ब्लॉक के 25 गांव, परदहां ब्लॉक के 12 गांव और कोपागंज ब्लॉक के करीब 12 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलता है। लेकिन सड़क पर गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विपणन और आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच भी इसी मार्ग से आसान होती है।
विज्ञापन
निर्माण खंड ने वर्ष 2024-25 में 5 सितंबर 2024 को, वर्ष 2025-26 में 20 नवंबर 2025 को और वर्ष 2026-27 में 13 अप्रैल 2026 को पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तीसरी बार भेजा है।
सड़क की हालत इतनी बदतर है कि कहीं भी पिच दिखाई नहीं देती। बिखरी गिट्टियों पर फिसलकर बाइक सवार लोग घायल हो रहे हैं। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए तीन बार शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।