फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager undergoes abortion after sexual exploitation; FIR registered against four individuals, including the hospital owner.

Mau News: यौन शोषण के बाद किशोरी का कराया गर्भपात, अस्पताल संचालक सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teenager undergoes abortion after sexual exploitation; FIR registered against four individuals, including the hospital owner.
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण, गर्भपात आदि मामले में पुलिस ने शनिवार को शिवा अस्पताल के संचालक सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार नौकरी के सिलसिले में किशोरी की मुलाकात आजमगढ़ जिले के नारायनपुर निवासी राहुल चौहान से हुई। इसके बाद मोबाइल से बातचीत करते हुए राहुल ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के बलुआ पोखरा में उसके चाचा उमेश चौहान शिवा अस्पताल संचालित करते हैं, जहां वह उसे काम दिला सकता है।
विज्ञापन

आरोप है कि बातचीत के दौरान राहुल ने नौकरी का लालच देकर 9 सितंबर 2025 की दोपहर ढाई बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित एक होटल में ले जाकर यौन शोषण किया। उसने इसका वीडियो बना लिया और बार-बार ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के अनुसार इसकी शिकायत करने पर अस्पताल संचालक उमेश चौहान, सुषमा और सुरेश ने मामला शांत करा दिया। इस बीच वह दो माह की गर्भवती हो गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया, जिससे अधिक खून निकलने से वह गंभीर रूप से बीमार हो गई।

स्थानीय कोतवाली और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में शिकायत की। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed