{"_id":"6a7f66c5edea48a5900e23f7","slug":"sant-ravidas-temple-to-undergo-renovation-at-a-cost-of-182-crore-mau-news-c-295-1-mau1001-150361-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संत रविदास मंदिर का 1.82 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संत रविदास मंदिर का 1.82 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास की प्रतिमा पर माला चढ़ाते केबिनेट मंत्री एके शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। जनपद मऊ के दोहरीघाट में संत रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इस कार्य की शुरुआत की। नगर विकास विभाग की वंदन योजना के तहत इस पर लगभग 1.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि संत रविदास जैसे महान संत के मंदिर का जीर्णोद्धार कराना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा। साथ ही, संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को लोगों तक पहुंचाएगा। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार संत-महापुरुषों की स्मृतियों और धार्मिक स्थलों को संरक्षित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में ऐसे स्थलों का विकास हो रहा है। वंदन योजना का उद्देश्य इन स्थलों को सुविधायुक्त बनाना है। संत रविदास ने अपने जीवन से समाज को समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
वंदन योजना के तहत मंदिर का होगा कायाकल्प
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंदिर के निर्माण के साथ संत रविदास के विचारों का भी व्यापक प्रसार किया जाएगा। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव के विरुद्ध समानता का संदेश दिया था। ऐसे स्थलों का विकास हमारी संस्कृति और संत-महापुरुषों की शिक्षाओं को नई पीढ़ी से जोड़ता है। बताया कि वंदन योजना के तहत संत रविदास मंदिर का सुंदरीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह स्थल क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों को विकसित करने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस:कैबिनेट मंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
मऊ। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने फीता काटकर किया। कैबिनेट मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शित चित्रों, अभिलेखों एवं अन्य सामग्री के माध्यम से भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, विस्थापन, पीड़ा, संघर्ष और मानवीय त्रासदी की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के समय की परिस्थितियों, विस्थापित परिवारों की कठिनाइयों, अपने घर-बार एवं संपत्ति छोड़ने को मजबूर हुए लोगों की पीड़ा तथा उनके संघर्ष को चित्रों एवं विभिन्न ऐतिहासिक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन एवं विशेष रूप से युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान घटित घटनाओं से अवगत कराना तथा इतिहास के इस महत्वपूर्ण एवं पीड़ादायक अध्याय को स्मरण करना रहा। इस अवसर पर जिला भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय आदि शामिल थे।