{"_id":"6a7f688a65de686a5c0bd375","slug":"two-sisters-attacked-over-house-construction-fir-registered-against-12-people-mau-news-c-295-1-mau1002-150318-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मकान निर्माण पर दो बहनों पर हमला, 12 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मकान निर्माण पर दो बहनों पर हमला, 12 के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव में मकान निर्माण को लेकर दो बहनों पर हमला और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता रेनू यादव की शिकायत और एसपी के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
प्राथमिकी के अनुसार, नौ अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे रेनू यादव और उनकी बहन खुशबू यादव द्वारा निर्मित नींव पर गांव के ही सुभाष चंद यादव, बबिता यादव, लल्लन यादव, अरविंद यादव, उर्मिला देवी, हिमांशु, प्रियांशू, अभिषेक, अविनाश, शुभम, सत्यम और शिवम लाठी-डंडा लेकर पहुंचे।
रेनू और खुशबू ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने जान बचाकर घर में शरण ली, लेकिन आरोप है कि हमलावर घर में घुस गए और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
वीडियो बनाने पर मोबाइल गिराया : मारपीट का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने खुशबू का मोबाइल नीचे गिर गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीचबचाव किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद सरायलखंसी थाने में सूचना देने के बावजूद घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराया गया और प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि उन्हें डांटकर थाने से भगा दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी।