{"_id":"6a7f67ee4cc6aa5fde08053d","slug":"took-3-high-school-exams-3-dates-of-birth-assistant-teacher-dismissed-after-7-years-mau-news-c-295-1-svns1028-150328-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हाईस्कूल की 3 परीक्षा दी, 3 जन्मतिथि 7 साल बाद सहायक अध्यापक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हाईस्कूल की 3 परीक्षा दी, 3 जन्मतिथि 7 साल बाद सहायक अध्यापक बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के अपड़िया स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में शैक्षिक अभिलेखों में अलग-अलग जन्मतिथियां दर्ज मिलीं।
बीईओ दोहरीघाट की जांच रिपोर्ट और शिक्षक के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होने पर बीएसए ने सहायक अध्यापक संजय कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए हैं। अपड़िया स्थित कंपोजिट विद्यालय में संजय कुमार पुत्र राजकुमार की सहायक अध्यापक पद पर पांच सितंबर 2018 को नियुक्ति हुई थी। शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी कर नौकरी हासिल करने की शिकायत के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू की। बीईओ दोहरीघाट मुकेश कुमार ने 13 नवंबर 2025 को नोटिस देकर विक्ट्री इंटर कॉलेज, दोहरीघाट के प्रधानाचार्य से संबंधित शैक्षिक अभिलेखों और विद्यालयीय अभिलेखों का विवरण मांगा।
विद्यालय से उपलब्ध कराए गए अभिलेखों की जांच में जन्मतिथि को लेकर गंभीर विसंगति सामने आई। वर्ष 1998 के विद्यालयीय अभिलेख में संजय कुमार की जन्मतिथि एक फरवरी 1984 दर्ज मिली, जबकि वर्ष 1999 की पंजिका में जन्मतिथि एक जुलाई 1984 अंकित थी। इसके बाद हाईस्कूल परीक्षा से संबंधित अभिलेखों की जांच में भी जन्मतिथि अलग-अलग पाई गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार संजय कुमार ने वर्ष 1998, 1999 और 2003 में हाईस्कूल परीक्षा में प्रतिभाग किया था। वर्ष 1998 और 1999 में वह परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए थे। इन दोनों वर्षों के अभिलेखों में भी जन्मतिथि अलग दर्ज मिली। वहीं वर्ष 2003 के अंकपत्र में जन्मतिथि 15 दिसंबर 1988 अंकित पाई गई। लगातार अलग-अलग जन्मतिथियां सामने आने पर विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
वेतन रोकने के साथ जारी हुआ था नोटिस
बीएसए ने 17 अप्रैल 2026 को सहायक अध्यापक का वेतन रोकने के साथ उन्हें नोटिस जारी किया था। वेतन रोके जाने के बाद शिक्षक की ओर से हाईकोर्ट में मामला भी दर्ज कराया गया। हालांकि, विभागीय जांच में सामने आए अभिलेखों और शिक्षक की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना गया।
कूटरचित अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में अपड़िया स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक संजय कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। संबंधित बीईओ को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।-संतोष कुमार उपाध्याय, बीएसए