फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saplings planted at more than 300 locations in the district.

Mau News: जिले में 300 से ज्यादा स्थानों पर रोपे गए पौधे

Mon, 13 Jul 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Saplings planted at more than 300 locations in the district.
मुहम्मदाबाद गोहना में पौधरोपण करते मंडलायुक्त विवेक कुमार।संवाद
नगर सहित जिले के विभिन्न गांवों में रविवार को ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर पौधरोपण का आयोजन किया गया। जिले में 300 से ज्यादा स्थानों पर पौधे रोपे गए हैं। विभाग के अनुसार, इस बार जिले को 34 लाख पौधा रोपने का लक्ष्य मिला है। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से रविवार को पर्यावरण सुरक्षा के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर के 31 मुख्य स्थलों पर 11131 पौधों का रोपण किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर इस अभियान को आगे बढ़ाया गया। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डाॅ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि इस अभियान के लिए शासन की तरफ से वर्ष 2026-27 में मक्खन स्टेडियम, ढेकुलिया घाट से स्लॉटर हाउस तक, बरपुर पोखरा (बड़ा व छोटा पोखरा) एवं चकमेंहदी पोखरा, इमिलिया बुनकर काॅलोनी, इमिलिया बुनकर कालोनी कब्रिस्तान, नंदन वन भलया, डाॅ. भीमराव अंबेडकर पार्क भलया, काझा खुर्द बड़ा गांव खाली जमीन पर, बंधा रोड के किनारे स्लॉटर हाउस से भदेसरा तक, बढुआ गोदाम पोखरा, बहरीपुर पोखरा सहित 31 स्थानों पर 11131 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, लेखाकार टीएन मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश आदि शामिल थे। मुहम्मदाबाद गोहना में पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना में मंडलायुक्त विवेक कुमार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भुजहीं एवं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड किनारे सैदपुर गांव में पौधरोपण कर ''''एक पेड़ मां के नाम'''''''' अभियान को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने अपने पिता और पत्नी के साथ मिलकर पांच पौधे लगाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। आज भले ही मनुष्य आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहा हो, लेकिन पौधों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव , पीडी सुभाष सरोज, डीसी मनरेगा राजीव कुमार, उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री आदि शामिल थे।
विज्ञापन

दोहरीघाट में महत्वाकांक्षी पौधरोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम के तहत रविवार को दोहरीघाट थाना क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर सहित रसूलपुर पुलिस चौकी, मादी चौकी पर 200 पौधे लगाए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना की सभी 83 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। अभियान के तहत अमृत सरोवरों, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, खेल मैदानों, पंचायत भवनों, पोखरों के किनारों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य चिन्हित स्थानों पर कुल 1.45 लाख पौधे लगाए गए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 1,712 पौधों का रोपण किया गया। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए अधिक से अधिक पौधा लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोझी:विकासखंड बड़राव क्षेत्र की ग्राम पंचायत उसरी बुजुर्ग, उसरी खुर्द और रेयाव में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत सचिव, ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

फतेहपुर मंडाव: स्थानीय विकास खंड के कटघराशंकर में पौधरोपण अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार, एपीओ अजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत पंकज मल्ल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed