सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Subhaspa MLA Abbas Ansari reached the SP office, discussions intensified

Mau News: सपा कार्यालय पहुंचे सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी, चर्चाएं तेज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Subhaspa MLA Abbas Ansari reached the SP office, discussions intensified
नगर के बालनिकेतन ​स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सदर विधायक अब्बास अंसारी।
विज्ञापन
सदर विधानसभा सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी सोमवार को मऊ पहुंचे। यहां वह अपने अधिवक्ता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात की। इसके बाद वह सीधे नगर के बाल निकेतन स्थित सपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव तथा अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
Trending Videos

कुछ दिन पूर्व हिंदू जागरण समिति ने विधायक अब्बास अंसारी के लापता होने का पोस्टर जारी किया था। इसके बाद सोमवार को पहली बार उनका मऊ आगमन हुआ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सुभासपा विधायक के पहुंचने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अब्बास अंसारी ने मीडिया के कैमरों के सामने चुप्पी साधे रखी। हालांकि उन्होंने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपने अंदाज में इस्तकबाल किया। सपा कार्यालय से निकलने के बाद सड़क पर उन्होंने राहगीरों, ई-रिक्शा चालकों और बाइक सवार लोगों से हाथ मिलाकर अभिवादन किया। हालांकि अचानक मऊ आने के सवाल पर वह चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed