फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tiranga rallies were taken out from all wards of the town; Kopaganj resounded with patriotic slogans.

Mau News: नगर के सभी वार्डों से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कोपागंज

Sat, 15 Aug 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tiranga rallies were taken out from all wards of the town; Kopaganj resounded with patriotic slogans.
नगर के आजमगढ़ तिराहे से निकली प्रेम संदेश यात्रा में शामिल लोग।स्रोत:स्वयं
कोपागंज। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नगर पंचायत कोपागंज की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रियाज के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरे।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा नगर पंचायत परिसर से शुरू होकर नगर के सभी वार्डों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। तिरंगे से सजे नगर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रियाज ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने नगरवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।यात्रा नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए पुनः नगर पंचायत परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed