{"_id":"6ade3b4c0e516d03d506df6b","slug":"accused-of-posting-fake-photos-of-daughter-on-social-media-meerut-news-c-76-1-smrt1039-109051-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेटी की फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेटी की फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने का आरोप
विज्ञापन
- पति और ससुराल वालों पर बदनाम करने का आरोप, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी के पति और ससुराल वालों पर एआई तकनीक से फर्जी तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार पीड़ित ने अपनी बेटी की शादी 14 फरवरी 2017 को रुड़की रोड स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पुनीत से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर बेटी का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। जून 2018 में उसे ससुराल से निकाल दिया गया। इस मामले में पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि न्यायालय में चल रहे मुकदमों में लाभ लेने और बेटी को बदनाम करने के उद्देश्य से राहुल सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई। इसके बाद फेसबुक से तस्वीरें लेकर एआई तकनीक की मदद से उसकी बेटी और उसके परिवार के सदस्यों के फोटो किसी अन्य व्यक्ति के साथ जोड़कर फर्जी तस्वीरें तैयार की गईं। आरोप है कि इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।