फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused sexually assaulted a minor and is threatening to circulate a video of the act.

Meerut News: किशोर से यौन हिंसा की, वीडियो बनाकर प्रसारित करने की दे रहा आरोपी धमकी

Tue, 18 Aug 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Accused sexually assaulted a minor and is threatening to circulate a video of the act.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसके 14 वर्षीय नाबालिग बेटे को एसी का काम सिखाने के बहाने चंडीगढ़ ले जाने और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर यौन हिंसा करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, गांव निवासी एक युवक जुलाई में उसके नाबालिग बेटे को बहला फुसलाकर एसी का काम सिखाने के लिए चंडीगढ़ ले गया। वहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ यौन हिंसा की और वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर वह लगातार नाबालिग को डराता रहा।
विज्ञापन

गांव लौटने के बाद भी आरोपी ने धमकी देकर 10 अगस्त को नाबालिग के साथ फिर यौन हिंसा की। शोर सुनकर एक युवक मौके पर पहुंचा और नाबालिग को बचाया। इसके बाद पीडित ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। महिला का आरोप है कि उसने 11 अगस्त को लावड़ पुलिस चौकी में शिकायत की लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोपियों और उसके परिवार पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed