सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Airport Authority and DGCA have approved 72 seater flight from Meerut

खुशखबर: यूपी के इस शहर से शुरू होगी हवाई यात्रा, 72 सीटर उड़ान को मिली मंजूरी, पढ़ें क्या बोले दिग्गज

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Oct 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

UP News : खास बात यह है कि दूसरे चरण में बड़े विमान उड़ाने के लिए हवाई पट्टी के विस्तार को भी मंजूरी दी है। इसके लिए शासन से 300 एकड़ की जमीन भी मांगी है।

Airport Authority and DGCA have approved 72 seater flight from Meerut
फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के परतापुर में नई हवाई पट्टी बनाकर 72 सीटर विमान उड़ाने की राह खुल गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और डीजीसीए ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इसे मंजूरी दे दी है। इसकी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल को भेज दी है। इसके अलावा दूसरे चरण में बड़े विमान उड़ाने के लिए हवाई पट्टी के विस्तार को भी मंजूरी दी है। इसके लिए शासन से 300 एकड़ की जमीन भी मांगी है।

Trending Videos


परतापुर में मौजूदा भूमि पर 280 मीटर चौड़ा और 2280 मीटर लंबे रनवे पर 72 सीटर का हवाई जहान उड़ान भर सकता है। इसकी पहल राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की। जबकि जिला प्रशासन बार-बार शासन को पत्र भेजकर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए जमीन की मांग कर रहा था। राज्यसभा सांसद ने एयरपोर्ट अथॉरिटी में मौजूदा जमीन की जानकारी दी। जिसके बाद नए सिरे से एयरपोर्ट अथॉरिटी की तकनीकी टीम ने सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उपलब्ध जमीन पर 72 सीटर विमान उड़ाने के लिए मानक के अनुरूप मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष ने 72 सीटर के हवाई जहाज की उड़ान की स्वीकृति दे दी। साथ ही नई हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की बात भी लिख दी। ताकि भविष्य में दायरा बढ़ाया जा सके। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वीकृति जताते हुए अब शासन को पत्र लिख दिया है। अपर मुख्य सचिव की अनुमति के बाद हवाई पट्टी पर कार्य शुरू कराया जाएगा।

59 मीटर के अंतराल में बनेगी नई हवाई पट्टी
एयरपोर्ट अथॉरिटी के सर्वे में वर्तमान हवाई पट्टी से 59 मीटर के अंतराल में नई हवाई पट्टी 1800 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी बनेगी। मौजूदा जमीन के सर्वेक्षण के लिए प्रशासन को भी पत्र लिखा है। हालांकि, डीएम दीपक मीणा ने वन विभाग, विकास प्राधिकरण, तहसीलदार सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अभिलेखों में जमीन दर्ज कराने की बात कही।

बताया गया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नई हवाई पट्टी का विस्तारीकरण आसान होगा। जिसके लिए करीब 300 एकड़ जमीन की शासन से मांग करते हुए बड़े विमानों (A - 321) के संचालन के लिए सुविधा उपलब्ध कराना बताया है।

वर्तमान जमीन पर 72 सीटर का हवाई जहाज उड़ान भर सकता है। सर्वे करने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वीकृति भी दे दी है। जिला प्रशासन जल्द एयरपोर्ट अथॉरिटी के अभिलेखों में वन विभाग, विकास प्राधिकरण और किसानों की जमीन दर्ज करा दी जाएगी। - दीपक मीणा, डीएम

72 सीटर के हवाई जहाज के उड़ान की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वीकृति दे दी। शासन से अनुमति भी जल्द हो जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया के बाद नई हवाई पट्टी के निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सांसद

यह भी पढ़ें: UP: बच्चियों से दरिंदगी के मामले में पुलिस को लगी फटकार, दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, गांव में हुई थी पंचायत

राज्यसभा सांसद के प्रयास के चलते मेरठ में हवाई जहाज के उड़ान का सपना पूरा होने जा रहा है। मेरठ के लोगों को फायदा मिलेगा। खासतौर पर व्यापारियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ होगा। - सुरेश जैन रितुराज, भाजपा महानगर अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: रालोद का बड़ा प्लान: 15 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू, 21 नवंबर से शुरू होगी यात्रा, युवाओं पर रहेगा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed