Meerut: हम आतंक से न डरेंगे, न झुकेंगे -कलेक्ट्रेट में गूंजा एकजुट भारत का संकल्प
मेरठ कलेक्ट्रेट में डीएम वीके सिंह की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंक और हिंसा के विरोध की शपथ दिलाई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर एकजुट भारत का संकल्प गूंजा। जिलाधिकारी वी.के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ शपथ ली।
कार्यक्रम में 'हम भारतवासी अपने देश की सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं...' से शुरू हुई शपथ के साथ संकल्प लिया गया कि देश में आतंकवाद को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एडीएम नगर बृजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव सहित तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
शपथ में यह भी दोहराया गया कि सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के बीच शांति, सद्भाव और समझदारी को बढ़ावा दिया जाएगा और मानवता को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी विघटनकारी शक्ति से पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।