UP: बिजनौर में सपा महिला नेता 20 घंटे से नजरबंद, बीमार पति से मिलने जाना भी हुआ मुश्किल, लगाए गंभीर आरोप
बिजनौर के धामपुर में समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव ओमकारी यादव को पुलिस द्वारा पिछले 20 घंटे से घर में नजरबंद रखने का आरोप है। वह कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर में चल रहे धरने में शामिल होने जाना चाहती थीं। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। महिला नेता के अनुसार, उनके बीमार पति का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है और उन्हें उनकी देखभाल के लिए भी जाने नहीं दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में धामपुर थाना क्षेत्र की रानी बाग कॉलोनी में समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव ओमकारी यादव को पुलिस द्वारा पिछले 20 घंटे से घर में नजरबंद रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ओमकारी यादव कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर में चल रहे धरने में शामिल होने के लिए जाना चाह रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
रामपुर धरने में जाने की तैयारी कर रही थीं
बताया गया कि ओमकारी यादव कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर में चल रहे धरने में शामिल होने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घर में ही रोक दिया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पिछले करीब 20 घंटे से घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान उनके घर के बाहर पुलिस की निगरानी रही। मामले की जानकारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Meerut: इकलौते बेटे की मौत से उजड़े परिवार के सपने, मां के लौटते ही पांचवीं मंजिल से गिरा, जताई साजिश की आशंका
बीमार पति का मुरादाबाद में चल रहा उपचार
ओमकारी यादव के पति पिछले कई दिनों से बीमार हैं और उनका मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। आरोप है कि पुलिस उन्हें पति की देखभाल और उपचार के लिए भी जाने नहीं दे रही थी। बताया गया कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे वह किसी तरह दवा लेकर वापस लौटीं। हालांकि, उनके पति की तबीयत अभी भी ठीक नहीं है। इसको लेकर भी परिवार और समर्थकों में चिंता बनी हुई है।
कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे
मौके पर महिपाल सिंह यादव, कपिल यादव, विपिन यादव, हरिओम यादव, हितेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।