{"_id":"6adb93b40d104b49070fd000","slug":"car-window-smashed-10000-rupees-and-documents-stolen-meerut-news-c-72-1-mct1011-161576-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार का शीशा तोड़कर 10 हजार रुपये और दस्तावेज चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार का शीशा तोड़कर 10 हजार रुपये और दस्तावेज चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह इमेजिंग सेंटर के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर बैग चोरी कर ले गए। बैग में 10 हजार रुपये की नकदी के अलावा दो एटीएम कार्ड और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी को तलाश रही है।
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के इब्राहिम माजरा निवासी ऋचा तोमर ने सिविल लाइन थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी कार से मेरठ आई थीं। कार इमेजिंग सेंटर के सामने सड़क पर खड़ी थी। वह इमेजिंग सेंटर के अंदर गई थीं। कुछ देर बाद जब वह बाहर आईं तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला। कार में रखा बैग गायब था। बैग में रखे 10 हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड चोरी हो चुके थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -