फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chowmein seller killed after being hit by a vehicle on the highway; family in mourning

Meerut News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से चाऊमीन विक्रेता की मौत, परिवार में मातम

Thu, 29 Oct 2026 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Chowmein seller killed after being hit by a vehicle on the highway; family in mourning
- ठेला बंद कर बाइक से घर लौट रहा था कृष्णपाल, सकौती गन्ना समिति के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती गन्ना समिति के सामने बुधवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाऊमीन ठेला संचालक शाहपुर जदीद निवासी कृष्णपाल (34) की मौत हो गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जजीद निवासी कृष्णपाल उर्फ मोनू सकौती चौकी के पास चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे वह ठेला बंद करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती गन्ना समिति के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आए किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कृष्णपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस उसे सीएचसी दौराला लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णपाल की मौत से पत्नी आरती, बेटी तुलसी और बेटे कुश का रोकर बुरा हाल है। वहीं, मां मुन्नी देवी, पिता चंद्रपाल और भाइयों सोनू व अमन समेत ग्रामीण गमजदा है। परिवार के लोगों का कहना है कि कृष्णपाल चाऊमीन का ठेला लगाकर घर का खर्च चलाता था। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई अमन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार वाहन चालक की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed