फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four people, including a cook and a maid, arrested for burglary at a sports goods businessman's home

मेरठ: स्पोर्ट्स कारोबारी के घर चोरी करने वाले कुक और नौकरानी समेत चार गिरफ्तार, दो करोड़ के जेवर और नगदी बरामद

Thu, 29 Oct 2026 07:35 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 29 Oct 2026 07:35 PM IST
सार

डिफेंस कॉलोनी में भल्ला स्पोर्ट्स मालिक आशुतोष भल्ला की कोठी में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। कुक और नौकरानी ने चोरी की योजना बनाई थी, जिसमें दो और लोगों को शामिल किया था। 

विज्ञापन
Meerut: Four people, including a cook and a maid, arrested for burglary at a sports goods businessman's home
गिरफ्तार आरोपी और बरामद माल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगानगर की डिफेंस कॉलोनी में भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक के घर हुई चोरी का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घर के कुक जितेंद्र कुमार और नौकरानी रोशनी ओराओन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और 3.56 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। यह चोरी कुक और नौकरानी ने मिलकर योजना बनाकर की थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Meerut: Four people, including a cook and a maid, arrested for burglary at a sports goods businessman's home
बरामद नगदी और जेवर। - फोटो : अमर उजाला
भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक आशुतोष भल्ला के घर 26 अक्तूबर को चोरी हुई थी। उस दिन उनकी 70 वर्षीय मां रेखा भल्ला घर में अकेली थीं। नौकरानी रोशनी ने रेखा को खाने में नशे की गोलियां मिलाकर खिला दी थीं, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद नौकरानी और तीन साल से काम कर रहे कुक जितेंद्र ने तिजोरी से आभूषण, नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। 
चोरी का सामान एक बैग में भरकर नौकरानी ले गई थी। उसने बेगमपुल पर कुक की बहन मीनू को बैग दे दिया। मीनू और उसका पूर्व पति मनीष कुमार बाइक से बैग लेकर चले गए। मनीष ने चोरी के आभूषण अपने घर पर रखे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया था। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर तक 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में नौकरानी रोशनी सोहराब गेट बस डिपो से बस में बैठकर जाती दिखी। पुलिस ने सबसे पहले रोशनी को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में कुक जितेंद्र के बारे में बताया। इसके बाद जितेंद्र, उसकी बहन मीनू और पूर्व पति मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन

चोरी की योजना और भूमिकाएं
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुक जितेंद्र ने नौकरानी रोशनी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। जितेंद्र ने अपनी बहन मीनू को घटना से एक हफ्ते पहले चोरी की योजना बताई थी। उसने मीनू को पैसों का लालच दिया था, जिसके बाद वह दो दिन पहले अपने मायके आ गई थी। मीनू अपने पूर्व पति मनीष के साथ बेगमपुल पहुंची थी, जहां रोशनी ने उसे चोरी का बैग दिया। मनीष ने मीनू को गांव के बाहरी छोर पर छोड़ा और चोरी के आभूषण अपने घर ले गया। नौकरानी रोशनी बस से आगरा अपने प्रेमी नीरज के पास चली गई, जिसकी भूमिका की भी जांच हो रही है।
 

एडीजी ने की 50 हजार के इनाम की घोषणा
पुलिस ने कॉल डिटेल की जांच की, जिससे पता चला कि चारों आरोपी फोन पर एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार काम कर रही थीं। इन टीमों ने सीसीटीवी कैमरे और डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की तलाश की। मामले का खुलासा होने के बाद एडीजी ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

ये भी देखें...
यूपी: बिजनौर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, एमबीबीएस छात्र का मुंडवा दिया सिर, 13 छात्रों की शिकायत; जांच बैठाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed