सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crores of rupees in the name of these four big stars including Bollywood King Khan

बॉलीवुड के किंग खान समेत इन चार बड़े स्टारों के नाम पर करोड़ों का खेल

अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 24 Aug 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
Crores of rupees in the name of these four big stars including Bollywood King Khan
बॉलीवुड के किंग खान
विज्ञापन

एमडीए कर्मचारियों द्वारा सरकारी दस्तावेजों में गड़बड़ी कर करोड़ों की हेराफेरी के मामले की पड़ताल में एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। ऐसे प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन जैसे फिल्म स्टारों के नाम के लोगों को गवाह बनाया गया है। माना जा रहा है कि ये सब गवाह भी फर्जी हैं। दरअसल एमडीए कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से किश्त जमा न होने पर निरस्त हुए प्लॉटों की फर्जी रजिस्ट्री कर डाली गई। पांच से दस करोड़ रुपये के इस गड़बड़झाले की जांच में पूरा प्रकरण सामने आया है। 

Trending Videos


मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कराई है। खासतौर पर लोहियानगर में यह खेल सामने आ रहा है। लोहियानगर योजना में शुरुआत में 625 तथा 900 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर भूखंडों का आवंटन किया गया था। काफी प्लॉट निरस्त हुए। एमडीए कर्मचारियों ने अपनी जेब से ही पचास हजार से चार लाख रुपये तक डाल दिए। दो सौ गज के जिस प्लॉट का रेट आज तीस लाख रुपये है, उसके खाते में चार लाख रुपये डालकर उसका एकाउंट दुरुस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Crores of rupees in the name of these four big stars including Bollywood King Khan
अभिनेता अमीर खान

इस खेल में अपने द्वारा ही खड़े किए गए लोगों को मूल आवंटी बताते हुए उनके नाम रजिस्ट्री कर दी गई। रजिस्ट्री पर लगे फोटो तक फर्जी हैं। दरअसल, पुरानी आवंटनों की फाइल पर मूल आवंटियों के फोटो चस्पा नहीं होते थे। इसी का लाभ उठाया गया। इनमें से काफी प्लॉट तत्काल अन्य लोगों को भी बेच दिए गए।

 
गवाह भी फिल्मस्टारों के नाम पर
एक बैनामे में एक गवाह का नाम है शाहरुख खान तो दूसरा गवाह है सलमान खान। एक अन्य बैनामे में एक गवाह है अजय देवगन। दूसरे का नाम आमिर खान। जांच में माना जा रहा है कि ये गवाह फर्जी हैं। इनकी जांच होगी। उधर, मामले का भंडाफोड़ होने के बाद एमडीए में इसकी जबरदस्त हलचल रही। दिन भर कर्मचारी भी इसकी जानकारी जुटाते रहे। अन्य योजनाओं में ऐसे मामलों पर भी जांच शुरू हो रही है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed