{"_id":"6a32a748f34a81a9ff0ef9fe","slug":"dev-sharmas-century-leads-rishabh-academy-to-victory-meerut-news-c-72-1-mct1009-154839-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: देव शर्मा के शतक से ऋषभ एकेडमी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: देव शर्मा के शतक से ऋषभ एकेडमी की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को खेले गए तीन मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को तीन मैच खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ड्रैगन, ऋषभ और मेरठ इलेवन की टीम ने मैच जीते। ऋषभ की ओर से देव शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ड्रैगन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इसमें देव शर्मा ने 48 गेंद में 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में तनिष्क ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी एकेडमी की टीम 20 ओवर में 183 रन ही बना सकी।
दूसरे मैच में मेरठ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। इसमें आरिश ने 49, कबीर जैन ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में शोएब और रितांशु ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 140 रन ही बना सकी। इसमें यश ने 38, आयान ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में सचिन ने तीन, विवेक ने तीन विकेट लिए। तीसरा मैच सब जूनियर वर्ग में हुआ। इसमें ऋषभ एकेडमी जूनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें प्रिंस ने 52, शिवांश ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्याक्ष, अयांश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी एकेडमी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शियांश ने 46, फरहान ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस और वंश ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग के मैच आईटीआई साकेत में होंगे। उद्घाटन प्रधानाचार्य आईटीआई संजीव कुमार के द्वारा किया जाएगा।